Advertisement Carousel

CG प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने CM से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, विसंगति दूर करनें की मांग

कोरिया / अटल विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कोरिया आगमन पर विभिन्न संगठनों ने मुलाकात किया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमे वेतन विसंगति दूर करनें की मांग की गई है। 

इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को कोषालय कर्मचारियों का वेतन विसंगति दूर करनें के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा कई वर्षो से लिपिकों का वेतन विसंगति दूर करने की मांग की जा रही है,चुंकि अब कोषालय लिपिक पूर्णतः बैंकिग सिस्टम के तहत कम्प्युटर पर कार्य कर रहे हैं कम वेतन मिलने के कारण कर्मचारी साथी तनावपूर्ण माहौल में काम करते हैं। संघ द्वारा सहायक ग्रेड 03 को ग्रेड वेतन 2400 करनें की मांग आज तक लंबित है। जबकि राजस्थान सरकार द्वारा लिपिकों को यह वेतनमान दिया जा रहा है। कोषालय लिपिकों का ग्रेड वेतन बढाये जाने संबंधी प्रस्ताव संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ द्व़ारा सचिव वित्त विभाग को दिया जा चुका है। इस आधार पर ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराकर वेतन विसंगति दूर करनें की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चूंकि मुख्यमंत्री के पास खुद वित्त विभाग का प्रभार भी है और उन्होनें बहुत ही गंभीरतापूर्वक विषय को देखा है। उम्मीद है कि उनकी मांगे पूरी होंगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा के साथ केके यादव,वीरेन्द्र पटेल,अनुराग सोनी,श्यामबिहारी साहू आदि कोषालय संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!