Advertisement Carousel

सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रतिनिधि मण्डल ने CM डॉ.रमन को सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र

कोरिया / अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कोरिया आगमन पर विभिन्न संगठनों ने मुलाकात किया। इसी कड़ी में सहायक शिक्षक फेडरेशन छ0ग0 के प्रांतीय प्रतिनिधि मण्डल भी मिला और अपने चार सूत्रीय मांग पत्र को सौंपा। 

सहायक शिक्षक फेडरेशन छ0ग0 के प्रांतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता के दौरान निम्न बिन्दुओं पर पत्र को सौंपा जिसमें प्रमुख –
01. सहायक शिक्षकों (एल.बी/पंचायत/न0नि0) की वेतन विसंगति दूर कर समानुपातिक वेतन।
02. अनुकम्पा नियुक्ति (नियमों का शिथलीकरण कर। 
03. वर्ष बंधन मुक्त संविलियन ।
04. पूर्व सेवा की गणना सहित क्रमोन्नत वेतनमान।
इस दौरान पंचवटी विश्राम ग्रह चरचा कोरिया मे सहायक शिक्षक फेडरेशन कोरिया के प्रांतीय उप संचालक विश्वास भगत, जिला संचालक ओम प्रकाश खैरवार, संजय ठाकुर, नय्यर अंसारी, केसरी पैकरा, अवधेश शर्मा, रामदेव विश्व कर्मा, भगवान सिंह, संदीप शर्मा, वशिस्ठ दुबे, सुरेश मानिकपुरी, श्ववेता सोनी, अंजना शैलू, कुलदीप जायसवाल, रतन पैकरा, जितेन्द्र साहू, शशि भूषण पाण्डेय, सुदीप चौबे, शिवप्रताप सिंह, सुमन जायसवाल, विवेक जायसवाल, रविन्द पैकरा, के द्वारा अपनी चार सुत्रीय माँग का ज्ञापन सौपा।  जिसके उपरांत माननीय् मुख्यमंत्री जी ने इस पर सहानुभूति पूर्वक जल्द से जल्द विचार करने का आश्वासन देते हुये कहा कि जल्द ही सहायक शिक्षको के हित मे बड़ा निर्णय लिया जाएगा ।
ज्ञात हो कि  पूर्व में दिनाँक 15.09.18 से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा होने वाली प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन आंदोलन को मुख्यमंत्री जी  छ. ग. शासन  के ठोस आश्वासन पश्चात स्थगित कर दिया गया था ।
error: Content is protected !!