Advertisement Carousel

निर्वाचन के दौरान बैंकों में एक लाख से अधिक लेन देन पर रखी जायेगी कडी निगाह

narendr dugga

कोरिया / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैंक अधिकारियों की बैठक ली। 
बैठक में उन्होने कहा कि विधानसभा निर्वाचन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होने कहा कि बैंकर्स को निर्वाचन को ध्यान में रखकर ही कार्य करना है। बल्कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर भी अमल करना होगा। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान बैंकों में एक लाख से अधिक लेन देन पर कडी नजर रखी जायेगी और बैंकर्स को निर्वाचन के दौरान लेन देन की ब्यौरा भी जिला निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। उन्होने बैंकर्स को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करने की समझाईश दी। इस अवसर पर उन्होने बैंकर्स को व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता(स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक बैंक में उचित स्थान पर बैनर, पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने ईव्हीएम(इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीन) के बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट एवं व्हीव्हीपेट(वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट टेªल)  मशीनों के संचालन के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होनेे कहा कि इस बार ईव्हीएम के साथ व्हीव्हीपेट मशीन का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें मतदाता आश्वस्त हो पाएंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वोट उसे ही प्राप्त हुआ है अथवा नही। इस आशय हेतु व्हीव्हीपेट मशीन से एक पर्ची डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से मात्र 7 सेकण्ड तक दिखाई देगी और अपने आप कटकर मशीन बॉक्स में चली जायेगी, जिसे देखकर मतदाता आश्वस्त हो सकेंगे। उन्होने बताया कि इससे पूरी चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी। उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता बिना किसी परिचय पत्र के मतदान के लिए अधिकृत नहीं होंगे।
इस अवसर पर जिला लोक शिक्षा समिति के जिला परियोजना अधिकारी उमेश जायसवाल ने ईव्हीएम(इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट एवं व्हीव्हीपेट(वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट टेªल) मशीन, मार्कपोल सहित सुगम, सुघ्घर, समावेषी निर्वाचन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंषी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा, रिजर्व बैंक, छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बंैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।
error: Content is protected !!