Advertisement Carousel

”आधी आबादी, पूरा हक” कार्यक्रम में शामिल हुए देश प्रदेश के बड़े नेता

00 छग प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले हुई महिला सशक्तिकरण की बात

रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के पहल पर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका नाम “”आधी आबादी पूरा हक”” रखा गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लेने एआईसीसी सचिव और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, चंदन यादव, श्रीमती करुणा शुक्ला, श्रीमती छाया वर्मा, श्रीमती किरणमयी नायक, सुश्री नीता लोधी, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती प्रीति सतपति, श्रीमती आकांक्षा दुबे, सुश्री अंकित शर्मा, सुश्री अनिता ढीढी समेत कई हस्तिया मौजूद थी।

प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में पूरे शहर के अलग अलग कॉलेज से छात्राये, प्रोफेशनल, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, समाज सेवा के क्षेत्र से युवतियां और महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों से आई महिलाओ और युवतियों ने उपस्थित नेताओ और अतिथियों से सवाल किए जैसे ….

राजनीति में महिलाओं को आना चाहिए कि नही?

दहेज प्रथा को कैसे रोक सकते है?

कैसे महिलाये समाज मे उन्नति कर सकती है?

आदि सवालो का जवाब अतिथियों से मांगा। अतिथियों ने जवाबो के माध्यम से संतुष्ट करने का प्रयास भी किया।

कार्यक्रम के अंत मे अलग अलग क्षेत्रो में पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती रिंकी अरोरा , श्रीमती रूबी नाज़, सावित्री साहू, रेखा घृतलहरे, अंकिता शर्मा, मुस्कान कोरेटी, अनिता ढीढी, रचना जी, सुरभि सिंह, डॉ आकांक्षा दुबे, दामिनी सिंह, सपना कुकरेजा, भावना चंद्राकर, दीक्षा पांडेय और अनुराधा टन्डन का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छग प्रदेश युवा कांग्रेस ने आधी आबादी को उनके अधिकारों के लिए सजग बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करने का प्रयास किया।

error: Content is protected !!