कोरिया बैकुंठपुर / रविवार को खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम बचरा में महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित सम्मेलन में श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में 16 पंचायतों के 3000 से अधिक महिलांए उपस्थित थी।
इस अवसर पर मातृ शक्ति को नमन करते हुए श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ सरकार ने महिलाओं के आत्मसम्मान को बढाने का काम किया है। सरकार आपकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला शक्ति काफी मजबूत हुई हैं आज समूह से जुड़कर वे आर्थिक लाभ भी अर्जित कर रही हैं सरगुजा संभाग मुख्यालय में महिलाओं ने स्वच्छता का अलख जगाकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है,कोरिया जिले में भी महिलांए अब आगे आ रही हैं। यह बदलाव सरकार की सकारात्मक पहल और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बाद हुआ है। श्री राजवाड़े ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में छत्तीसगढ की रमन सरकार ने एक सार्थक पहल किया है, देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश की सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों को पंचायतों के कामकाज के सामाजिक अंकेक्षण की भी जिम्मेदारी सौपी हो। ऐसा करनें वाला छत्तीसगढ देश का पहला राज्य है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के बाद यह राज्य सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम है। महिला समूहों को पंचायतों के कामकाज में भागीदार बनाने के लिए उन्हे प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। श्रम मंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए सरकार की सोच सकारात्मक है। महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों की योजनाओं से महिला शक्ति को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में महिला शक्ति ने श्रम मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, श्रम मंत्री ने भावुकता के साथ महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा उनके लिए सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रूपये देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्यारेलाल साहू, जगनारायण साहू, रामप्रताप साहू, सुरेश रजक, रामधन देंवागन, रियाज अहमद, सावित्री दास, मनोरमा जायसवाल, सुरेश रजक सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
