Advertisement Carousel

पुलिस – नक्सली मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर एक नक्सली को जिंदा पकड़ा

सुकमा / खबर है कि सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है और मुठभेड़ में पुलिस ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। साथ ही एक माओवादी को जिंदा पकड़ने का पुलिस दावा भी कर रही है।

आपको बता दे की मामला फूलबगड़ी थाना क्षेत्र का है। जहां मर्कागुड़ा और मुलेर के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन माओवादी ढेर हो गए है। मृत नक्सलियों का शव भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से 315 बोर पिस्टल, 4 भरमार, एक पाइप बम और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि सुबह जवान जंगल में सर्चिंग पर निकले थे, तभी नक्सली जवानों देखकर फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की। जिसमें पुलिस दावा कर रही है तीन नक्सली ढेर हो गए है। उनका शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा कई नक्सलियों के घायल होने का दावा कर रही है। साथ ही एक नक्सली को जिंदा पकड़े की खबर है।

error: Content is protected !!