1 महिला नक्सली समेत 3 ईनामी नक्सलियों का सरेंडर

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ में सुरक्षा जवानों को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दे कि नारायणपुर में एक महिला समेत तीन इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है।

सरेंडर कर चुके दो नक्सलियों पर लाखों का इनाम का ऐलान किया गया था। जिसमें हार्डकोर नक्सली नक्सली शोभी पर 10 लाख और सुमित्रा पर 5 लाख का इनाम घोषित था। सभी नक्सली इलाके की बड़ी वारदातों में शामिल थे और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

error: Content is protected !!