कोरिया / छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में शारदीय नवरात्र के आखरी दिन जवारा विसर्जन की धूम देखने को मिली। जवारा विसर्जन के दौरान पुरुषों और महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर देवी मां को खुश करने के लिए पुरुषों और महिलाओ ने अपने शरीर पर बाना भी बुना था।
बता दे की नौ रात्री के अंतिम दिन दिन भर शहर माता की भक्ति से ओतप्रोत दिखा। शहर के रमदहा धाम में महिलाएं एवं बच्चियां अपने सिर पर जबारे रखे टोलियों में जवारा विसर्जन के लिए निकली। नौ दिनों तक भक्ति से ओतप्रोत रहने तथा अपनी मानता के अनुसार जवारा बोए। नौ दिन तक मां की आराधना में लीन भक्तों ने मां का पूजन अर्चन कर आर्षीवाद लेकर व्रत का समापन किया। सभी देवी मंदिरों सहित घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। शहर के दिवालों से धूमधाम से जवारे विसर्जन के लिए शोभायात्रा के रूप में निकले। जवारे शोभा यात्रा के आगे माता के भक्त मुंह में बाना छिदवाकर आगे आगे चल रहे थे। साथ में सिर पर जवारे रखे महिलाएं माता की भक्तें गाती हुई चल रही थीं। इस शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।घड़ी चौक में भव्य स्वागत – शारदीय नवरात्र के आखरी दिन जवारा विसर्जन के इस शोभायात्रा का घड़ी चौक में देवरहा बाबा सेवा समिति के सदस्यों दवारा भव्य स्वागत किया गया और पानी, फल वितरण, ठंडा कोल्डड्रिंक पीला कर विदाई की गई।
इस दौरान पूर्व केबीनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, रामधनी गुप्ता, रमदहा धाम के सुनील सिंह, अनुराग दुबे अन्नू, घनश्याम साहू, अरविन्द सिंह, कृष्ण बिहारी जायसवाल, प्रभाकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


