रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए 7 और प्रत्याशियों की घोषणा की है। जारी सूची के तहत बसना से त्रिलोचन नायक, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी ने इसी तरह आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकूट से टंकेश्वर भारद्वाज, छरमजयगढ़ से नवल राठिया औररामपुर से फूल सिंह राठिया को उम्मीदवार बनाया है। बता दें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है।
