रायपुर / चुनाव के पहले पुलिस की टीम कहीं पैसे तो कहीं गहने बरामद कर रही है। वहीं अब कांग्रेस ने राजधानी से स्टील की टिफिन से भरे दो ट्रक पकड़े हैं। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम विधानसभा के हीरापुर स्थित गोदाम पर कार्रवाई की है।
बीती रात कांग्रेसी नेताओं ने टिफिन, कम्बल और साड़ियों से भरी ट्रक पकड़ाई थी। टिफिन में भाजपा नेताओं की तस्वीरें लगी है। निर्वाचन आयोग की टीम नायब तहसीलदार और फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ गोदाम पहुंची। बीती रात हीरापुर में एक ट्रक में हजारों की संख्या में टिफिन और कम्बल पाए गए थे। चुनाग आयोग की टीम ट्रक में पाए गए सामान की जब्ती की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि मौके पर सप्लायर ने आचार संहिता लगने के बाद लगभग 70 हजार टिफिन वितरण की बात स्वीकार की थी। बयान की पुष्टि कार्यपालक मजिस्ट्रेट एमएफ अंसारी ने की ये टिफिन वंदना इंटरप्राइजेज नागपुर से यहां आया था।
