Advertisement Carousel

449486 मतदाता करेंगे 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन अधिकारी दुग्गा की मीडिया से वार्ता

00 प्रिंट, इलेक्ट्रनिक एवं सोषल मीडिया पर रखी जा रही है नजर
कोरिया / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधियों को प्रेस वार्ता के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के पालन एवं विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री दुग्गा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 को सुगम, सुघ्घर मतदान हेतु जिले में 03 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 690 मतदान केंद्र स्थापित किये गये है। जिसमें 534 ग्रामीण मतदान केंद्र, 156 शहरी मतदान केंद्र, 296 सामान्य, 236 संवेदनशील, 158 अति संवेदनशील एवं 10 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैै। इसी तरह जिले में 16 आदर्षन मतदान केंद्र, 15 संगवारी मतदान केंद्र, 70 वेबकास्टिंग एवं 2 अस्थायी मतदान केंद्र बनाये गये है। सभी मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, रैम्प, नेटवर्क, विद्युत, पहुंच मार्ग आदि की समुचित व्यवस्था कर ली गई है।
इन मतदान केंद्रों के माध्यम से जिले के कुल 4 लाख 49 हजार 486 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त 4 हजार 345 दिव्यांग मतदाता एवं 304 सर्विस वोटर और 211 जिले के बाहर निवास करने वाले मतदाता भी मतदान कर लोक तंत्र को मजबूती प्रदान करेंगे। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में कोरिया जिले में 20 नवम्बर को मतदान होगा और 11 दिसम्बर को मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने प्रेस वार्ता में व्यय लेखा के संबंध में बताया कि जिले में 6 वीडियो निगरानी टीम, 3 वीडियो अवलोकन टीम, 3 लेखा टीम, 16 एफएसटी, 16 एसएसटी एवं 3 सहायक व्यय प्रेक्षकों के माध्यम से व्यय प्रेक्षक के मागर्दषन में अभ्यर्थियों तथा राजनैतिक दलों के निर्वाचन प्रचार प्रसार में किए जा रहे व्यय पर कडी निगरानी रखी जा रही है। जिले के बार्डर क्षेत्र मं 16 बेरियर स्थापित कर सभी में सीसीटीव्ही के माध्यम से भी निगाह रखी जा रही है। तत्पष्चात उन्होंने आदर्ष आचार संहिता के पालन के संबंध में जिला, अनुभाग, तहसील एवं सभी विभाग स्तर पर दल गठित होने की जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7 हजार 931 पोस्टर एवं होर्डिंग तथा 7 हजार 425 नारे एवं स्लोगन हटाने की कार्यवाही के साथ साथ 3 हजार 973 छोटे बड़े कटआउट, झंडे, बैनर हटाने की कार्यवाही की गई है और आगे भी निगरानी की जा रही है। इसी तरह उन्होंने एमसीसी के उल्लंघन की कार्यवाही के अंतर्गत एफएसटी के माध्यम से 18 लाख 42 हजार 716 रूपये के प्रचार सामग्री एवं कम्बल और 4 लाख रूपये, एसएसटी के माध्यम से 9 लाख 40 हजार 800 रूपये जप्त करने के साथ साथ आदर्ष आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में 2 एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एमसीएमसी के अंतर्गत सोषल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने के संबंध में रिटर्निंग आफिसरों द्वारा अब तक कुल 13 नोटिस जारी की गई है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रनिक एवं सोषल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने जिले में कुल 21 षिकायत प्राप्त होने, जिसमें से 18 के निराकृत होने और 3 विचाराधीन होने की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक भरतपुर-सोनहत से 9, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 मनेन्द्रगढ से 10 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 बैकुण्ठपुर से 10 अभ्यर्थियों के निर्वाचन लड़ने की जानकारी दी।
उन्होंने सुविधा एप्प के माध्यम से कुल 795 आवेदन पत्रों की सभा, जुलूस, रैली, लाउडस्पीकर एवं वाहनों की अनुमति प्रदान की गई है। पत्रकारवार्ता के दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
error: Content is protected !!