कोरिया / छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है और प्रशासन ने ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कैद करने के साथ यहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की है। मगर इस सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी नेता इससे संतुष्ट नहीं है। यही कारण है की ईवीएम की सुरक्षा में कोरिया कांग्रेस ने अपने लोग तैनात कर दिए है ताकि ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके।
दरअसल कोरिया जिले के तीनों विधानसभा सीटों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम रामानुज उच्यतर माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाकर एक कंपनी बटालियन जवानों की सुरक्षा के बीच रखा गया है मगर कांग्रेस को आशंका है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को यहां सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।
बीती रात की बात गर की जाए तो बता दे की कोरिया कांग्रेस ने टोयटा इनोवा में सारी रात काटी है हालाँकि आज से टेंट की व्यवस्था किए जाने की बात कांग्रेस के लोग कह रहे है।
