Advertisement Carousel

2 नक्सली गिरफ्तार, 2 पिस्टल, कई गोलियां भी बरामद

खूंटी – झारखंड / नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें 2 नक्सली गिरफ्तार और 2 पिस्टल, कई गोलियां भी बरामद की गई है।

बता दे कि बीच बाजार लूटपाट और गोलीबारी करने वाले 1 लाख के इनामी सहित 2 उग्रवादी को खूँटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कल तोरपा थाना अन्तर्गत डोड़मा बाजार में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर व्यवसायियों से हजारों की लुट हुई थी। साथ ही ग्रामीणों को भयभित करने के लिये अपराधियों ने गोलीबारी भी की थी।

पुलिस ने सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए ग्रामीणों की सहायता से डोड़मा के पास से दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से दो पिस्तौल, कई गोलियाँ, नक्सली पर्चा और लुट के पैसे भी बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार उग्रवादियों ने अपना नाम सोनू मांझी और कार्तिक मांझी बताया अनुसंधान के क्रम में पुलिस को ये जानकारी मिली है की संगठन में ये काफी सक्रिय हैं। हत्या, लेवी, लूटपाट सहित कई मामले में इनकी तलाश थी। खूंटी पुलिस इनकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।

error: Content is protected !!