Advertisement Carousel

PHE विभाग की दारू-मुर्गा पार्टी, कार्यालय को सुना छोड़ कई अधिकारी हुए पार्टी में शामिल, देखें विडियो…

कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव को लेकर शुरू हुए आदर्श आचार संहिता जो अभी चुनाव के परिणाम आते तक संपूर्ण रूप से खत्म भी नहीं हुआ था की उसके बावजूद कोरिया जिले के अधिकारी चुनावी थकान मिटाने पिकनिक पार्टी के आयोजन कर उसमें शरीक हो रहे है।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला कोरिया जिले के PHE विभाग का है। सूत्र बताते है कि PHE विभाग के जिलेभर से सभी अधिकारी चुनावी थकान मिटाने आज अपने कार्यालय को सुना छोड़ पिकनिक पार्टी के आयोजन में शरीक हुए। जानकारी यह भी है कि इस पार्टी में शराब और कबाब की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गई थी।

हैरत की बात तो यह है कि अधिकारियों के द्वारा संपूर्ण रूप से अपने कार्य को ना कर अपने कार्यस्थल से नदारद हो कर जिले के ही सेंधा ग्राम स्थित PHE रेस्ट हाउस में बैखोफ जश्न मनाना, इनके मंसूबो को दर्शाता हैं।

बताया यह भी जा रहा है कि उनके इस जश्न में सरगुजा संभाग अंबिकापुर के बड़े अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

आज के इस पार्टी आयोजन के दौरान हमनें जिला कार्यालय का भी दौरा किया था। हमनें कार्यालय में एक महिला अधिकारी और कम्युटर ऑपरेटर के अलावा वहाँ कोई नही दिखा। अधिकारियों के कमरे खाली पड़े हुए थे।

 

error: Content is protected !!