Advertisement Carousel

रंग लाई मुहिम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम किया जा रहा है दर्ज

बिलासपुर / बिलासपुर पुलिस की मुहिम “राखी विथ खाकी” रंग लाई है। इसके लिए बिलासपुर पुलिस का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा गया है। जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से बिलासपुर पुलिस को आज प्रमाण पत्र मिला।

बता दे कि बिलासपुर पुलिस के सम्मान में आज शाम 4 बजे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से बिलासपुर पुलिस को प्रमाण पत्र दिया।

ज्ञात हो कि बिलासपुर पुलिस ने 25 अगस्त को “राखी विथ खाकी” की मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम से जुड़कर 50 हजार 33 जवानों को राखी बांधकर महिलाओं, युवतियों और छात्राओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रिकॉर्ड बनाया था। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

महिला के प्रति होने वाले अपराधों पर रोक और उनमें शांति और सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए गए राखी विद खाकी कैम्पेन में 50 हजार से अधिक लोगों ने सेल्फी खींची थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से आज एक समारोह में बिलासपुर पुलिस को इस कीर्तिमान का प्रमाणपत्र दिया गया।

आज के इस कार्यक्रम में बिलासपुर आयुक्त टी सी महावर, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता और बिलासपुर कलेक्टर पी दयानन्द एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!