क्या CG में नए फार्मूले से होगा CM पद का चयन ? कल 12 बजे दोपहर होगी घोषणा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी हु हल्ला मचा हुआ है। जिसे लेकर दिल्ली में राहुल गांधी के घर चले घंटों के मंथन के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो चुका है। लेकिन कौन मुख्यमंत्री होगा, इसकी घोषणा रविवार को दोपहर 12 बजे की जाएगी।

शनिवार को दिल्ली में पहले राहुल गांधी ने अपने घर में मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदार – भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू के अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस विधायकों की राय जानने के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे से दौ दौर की चर्चा हुई। जिसमें निर्णय के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। पीएल पुनिया ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा 17 दिसंबर को साढ़े 4 बजे साइंस कालेज मैदान में शपथ ग्रहण होगा।

ढाई-ढाई साल के लिए सीएम हो सकते हैं ‘बाबा’ और बघेल – राहुल गांधी के साथ प्रदेश के नेताओं भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत की मैराथन बैठक हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज नहीं हो पाया है। आज मुख्यमंत्री बनने की रेस में दो नाम थे। पहला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और दूसरा टीएस सिंहदेव का।

अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि दोनों नेताओं और समर्थकों को खुश करने के लिए कांग्रेस ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। खबर है कि ढाई साल भूपेश बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोई भी डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले पर विचार किया है।

error: Content is protected !!