कोरिया / जिला मुख्यालय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर मिलकर कई गड़बड़ियां करने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर अब सफाई ठेका में घपला करने की शिकायत की है और उसकी जांच कर कार्यवाही की मांग भी की है।

आपको बता दे कि गौ सेवक के रूप में प्रसिद्ध गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने कहां है की नगर पालिका प्रशासन और कुछ जनप्रतिनिधियो की मिली – भगत के कारण नगर पालिका बैकुण्ठपुर में सफाई के ठेका के नाम पर भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला संज्ञान में आया है। श्री दुबे ने कहा कि ज्ञात हो कि अगस्त 2017 से अगस्त 2018 तक का सफाई का ठेका सबीना कन्ट्रक्शन अम्बिकापुर को पच्चासी लाख रुपये में दिया गया था। लेकिन ठेका की अवधि समाप्त हो जाने के 4 माह बाद भी हो गए नया टेण्डर नही निकाला गया और आज दिनांक तक बगैर टेंडर नगर की सफाई का काम कराया जा रहा है। जो कि नियम के तहत गलत है।
गौरतलब हो की पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की भी लंबी सेटिंग नगर पालिका में चल रही है। श्री दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों की मिलीभगत से रोज कोई ना कोई बड़ा घपला सुनने को आता है। चाहे वह गढेल पारा रोड हो चाहे तालाब गहरीकरण हो या पैलेस के सामने जो रोड बन रही वह हो। चाहे बिजली खरीदी हो या और भी जो गलत कार्य नगर पालिका में हो रहे हैं, उसमें कभी भी विपक्ष की भूमिका नहीं देखी गई। इसी से लगता है कि सत्ता के साथ साथ नगर पालिका में जो विपक्ष बैठे उपाध्यक्ष है वह भी कमीशन खोरी में लिप्त है। अनुराग दुबे ने नगरपालिका के मुख्य कार्य अधिकारी से इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
