Advertisement Carousel

21 जनवरी तक चुनना होगा आपको पसंदीदा टीवी चैनल, 100 फ्री-टू एयर चैनलों को देखने के लिए 155 रुपये हर महीने चुकाने पड़ेंगे

00 21 जनवरी तक अपने पसंदीदा चैनलों के बारे में बताना होगा।

00 सभी डीटीएच व केबल कंपनियों को अपने नए प्लान शनिवार शाम तक देने होंगे।

00 आज शाम तक घोषित होंगे कंपनियों के प्लान

00 एचडी पैकेज 80 रुपये से शुरू होकर के 120 रुपये का पड़ेगा।

1 फरवरी से टीवी देखने के लिए ज्यादा पैसा चुकाने के लिए तैयार हो जाइये। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फिलहाल 29 दिसंबर की समय सीमा को एक महीना आगे बढ़ा दिया है। हालांकि टीवी दर्शकों को 21 जनवरी तक डीटीएच व केबल कंपनियों को अपने पसंदीदा चैनलों के बारे में बताना होगा। वहीं आज शाम तक सभी केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों को अपनी नई प्राइस लिस्ट को जारी करना होगा। 

ट्राई ने जारी किया नया आदेश – ट्राई ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी डीटीएच व केबल कंपनियां जैसे कि डिश टीवी, डी2एच, टाटा स्काई, हैथवे, डेन नेटवर्क्स, एयरटेल डिजिटल और सन डायरेक्ट को अपने नए प्लान शनिवार शाम तक देने होंगे। ऐसा नहीं करने वाली कंपनियों पर ट्राई जुर्माना लगाएगा। 

100 फ्री-टू एयर चैनलों का दाम 155 रुपये – टीवी दर्शकों को 100 फ्री-टू एयर चैनलों को देखने के लिए 155 रुपये हर महीने चुकाने पड़ेंगे। 100 चैनलों के लिए 130 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अतिरिकित आपको जी, सोनी, स्टार, डिस्कवरी, कलर्स टीवी 18 सहित अन्य चैनलों को देखने के लिए अलग-अलग बुके लेना होगा।

घर-घर पहुंचेगा इंटरनेट – केंद्र सरकार ने केबल टीवी के जरिए घरों और कार्यालयों तक इंटरनेट मुहैया कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के सचिव अमित खरे के मुताबिक केबल टीवी के जरिए इंटरनेट (ब्रॉडबैंड) पहुंचाने से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में मंत्रालय काम कर रहा है।  

देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को केबल टीवी के जरिए विभिन्न चैनल प्रसारित किए जाते हैं, जिसके जरिए इंटरनेट पहुंचाना आसान होगा।

error: Content is protected !!