Advertisement Carousel

BJP के धरमलाल कौशिक होंगे नेता प्रतिपक्ष, सर्वसम्मति से चुना गया नेता प्रतिपक्ष

रायपुर / बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष के नाम पर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया है। राजधानी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में आज बीजेपी ने बैठक बुलाई थी नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली से थावरचंद गहलोत और अनिल जैन पहुंचे थे। बैठक में सर्वसम्मति से धरमलाल कौशिक को नेताप्रतिपक्ष चुना गया धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष को लेकर एकात्म परिसर स्थित बीजेपी कार्यालय में भाजपा के नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है। पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन विधायकों के साथ बैठक लिया और उसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से धरमलाल कौशिक को नेताप्रतिपक्ष चुना गया धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं।

इनके अलावा बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, ननकीराम कंवर, नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में रहे पर अब धरमलाल कौशिक को नेताप्रतिपक्ष चुन लिया गया है।

error: Content is protected !!