Advertisement Carousel

श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी बरताव को लेकर खोला मोर्चा, लगाए आरोप ?

कोरिया / स्थानीय राजीव गांधी चौक में आयोजित आमसभा में देश की कोयला खदानों में कार्यरत श्रम संघ संयुक्त कोयला मजदूर एटक यूनियन, इंटक यूनियन, हिंद मजदूर सभा व सीटू यूनियन ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी सरकार बताया।

आम सभा को योगेंद्र मिश्रा आईडी चौहान, लखन दास, लाल बहादुर सिंह, रियाज अहमद सहित कई श्रम संघ प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

एटक श्रम संघ के केंद्रीय महासचिव हरिद्वार सिंह ने कहा की तीन राज्यों के चुनाव में हुई भारी पराजय व हड़ताल के दबाव में कोयला मैनेजमेंट भारी दबाव में है। इस वजह से कोयला प्रबंधन कोयला कर्मचारियों की ग्रेच्युटी एक जनवरी 2017 से देने पर विचार कर रहे हैं। हड़ताल के दबाव से आश्रित अनुकंपा नियुक्ति बंद करने की गतिविधियां भी रोक दी गई है। दबाव की वजह से कमर्शियल माइनिंग का मामला व शेयर बिक्री का मामला भी लंबित किया गया है किंतु केंद्र सरकार की मंशा सिर्फ और सिर्फ मनमानी करने की है। कोयला प्रबंधन हड़ताल को देखते हुए अपनी मनमानी को कुछ देर के लिए स्थगित कर रहा है किंतु बाद में वह अपने पुराने रवैया पर आ जाएगा। इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर रहता है इस वजह से कोयला मजदूरों को अपनी एकता एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल को सफल बनाना अत्यंत आवश्यक है। केंद्र सरकार की सहयोगी भारतीय मजदूर संघ का आरोप पूरी तरह गैर वाजिब है यह श्रम संघ केंद्र सरकार की चापलूसी करने में लगी हुई है इनका श्रमिक हितों से कोई लेना देना नहीं यह सरकार के मनमानी के समर्थक हैं केंद्र सरकार के इशारे पर वर्ष 2007 के मेंबर शिप को ही माना जा रहा है। जबकि वर्ष 2011 में हुए मेंबर शिप को आज तक जगह नहीं दी गई। इसे बीएमएस के द्वारा रुकवाया गया है बीएमएस का जनाधार खिसक गया है, वर्तमान में इनकी स्थिति काफी नीचे स्तर पर पहुंच गई है। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ बिक चुकी है। केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूर विरोधी कानून को लागू करने की दिशा में लगी हुई है। इनके द्वारा लगातार एक के बाद एक श्रमिक विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं।

इनके अन्याय व अत्याचार के विरोध में 8 व 9 जनवरी को मजदूर एकता दिखाने का समय आ गया है। आप सभी इस हड़ताल को सफल बना कर केंद्र सरकार को अपनी ताकत का एहसास दिलाएं।

आम सभा में प्रभात दास महेश यादव अशोक नायडू रामचंद्र गोप सहित काफी संख्या में श्रमिक कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!