सूरजपुर / अपने करतूतों से लगातार सुर्ख़ियों में रहने वाली सूरजपुर पुलिस फिर से एक बार विवादों में हैं, इस बार वजह बनी है किन्नरों का आपसी विवाद … पुलिस ने इस विवाद को सुलझाने की बजाये उन्हें आपस में निपटने को छोड़ दिया, जिसकी वजह से कुछ किन्नरों ने एक तथाकथित नकली किन्नर को थाने के सामने जमकर पिटा और उसके कपडे फाड़ दिए साथ ही उसका बाल भी काट दिया और यह सब हुआ पुलिस थाने के सामने पुलिसवालों की मौजूदगी में, जब पूरा मामला मीडिया में आया तो अब पुलिस के आला अधिकारी शिकायत के इंतज़ार में हैं।
सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाते हैं जो आजकल शोसल मीडिया में जमकर सुर्खियाँ बिटोर रहा है, जरा देखिये इस विडिओ में कुछ किन्नर सरेआम एक व्यक्ति का बाल काट रहे हैं फिर उसका कपड़ा तार-तार कर रहे हैं। अब देखिये इस विडियो का बैक ग्राउंड इसमें आपको एक पुलिसकर्मी दिख रहा है। साथ ही हम आपको यह भी बता दें की विडियो में दिख रहे बैक ग्राउंड में जो बिल्डिंग है वह ओडगी पुलिस थाने की है।
दरअसल कुछ दिन पूर्व कुछ किन्नरों ने थाने में शिकायत की थी की एक युवक नकली किन्नर बनकर घूम रहा है, उस पर कारवाई की जाए, लेकिन पुलिस ने कारवाई करने की बजाये उन्हें उस तथाकथित किन्नर से खुद ही निपटने की सलाह दे दी। जिसके बाद किन्नरों ने उस तथाकथित किन्नर को ओडगी में पकड़ा और उसे थाने के सामने लेजा कर उसका बाल काट दिया, उसके कपडे फाड़ दिए और जमकर मारपीट की और इन सबका विडियो बनाकर शोसल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना के बाद वे व्यक्ति इतना सहमा हुआ है की वह सामने नहीं आ रहा है।
मजेदार बात तो यह है की इतनी गंभीर घटना पर कारवाई करने की बजाये पुलिस के आला अधिकारी शिकायत के इंतज़ार में बैठे हैं। जबकि पूरी घटना के गवाह खुद पुलिसवाले ही हैं। ऐसे में इस पुरे मामले में पीड़ित को न्याय मिल पायेगा यह एक बड़ा सवाल है।
यह अच्छी बात है की प्रदेश के नए डी जी पी पुलिस की सुबिधाओं पर बहुत जोर दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पुलिस के कार्यप्रणाली में भी सुधार के लिए पहल करने की जरूरत है, ताकि आम लोगो का विश्वास पुलिस पर बन सके।
