Advertisement Carousel

पहाड़पारा कन्या छात्रावास के अघिक्षिका की झूठी शिकायत करने को लेकर पत्रकार SP से मिले, CCTV से छेडछाड की आशंका जताई

कोरिया / कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्धारा निलंबित किये जाने ले तिलमिलाई पहाडपारा कन्या छात्रावास की अधिक्षिका द्वारा झूठी और मनगढ़ंत कहानी बनाकर चरचा थाने में पत्रकारो के विरुद्ध शिकायत आवेदक के विरुद्ध कराई गई है।

पत्रकार का कहना है कि गांव वालों द्वारा बताया गया था कि अधिक्षिका द्वारा छात्रावास में काफी गड़बड़ियां की जाती है। छात्रावास में रह रही बच्चियों द्वारा बेगारी ली जाती है और अधिक्षिका अक्सर छात्रावास से नदारद रहती है व छात्रावास की भृत्त छात्रावास का सारा कामकाज देखती है। गत 17 दिसंबर को हमें छात्रावास में कार्यरत भृत्त प्रेममनी टोप्पों द्वारा जानकारी दी गई कि उसके साथ छात्रावास अघिक्षिका तारा निकुंज ने मारपीट किया है और गाली गलौज करना रोज की बात है।

भृत्त प्रेममनी टोप्पों के कथन के आधार पर खबर बनाकर 19 दिसंबर 2018 को उक्त संबंध की खबर का प्रकाशन किया गया। एक बार फिर ग्राम पहाड़पारा लोगों से फिर से छात्रावास में हो रही गड़बड़ियों के संबंध में जानकारी छात्रावास के अंदर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। जहां भारी अवस्था देखी गई। बच्चियों से चावल साफ कराया जा रहा था किचन में भारी गंदगी थी टॉयलेट भी जर्जर हालत में था। छात्रावास अघिक्षिका भी छात्रावास से गायब थी भृत्त छात्रावास में बच्चों से काम करा रही थी। इन तथ्यों को लेकर हमें खबर का प्रकाशन 5 जनवरी 2019 को किया। संभवतः जिसके बाद से छात्रावास अधीक्षक मुझे कानूनी दांवपेच में फंसाने के लिए योजना बनाने लगी । जानकारी मिली कि 5 जनवरी को उसने मेरे विरुद्ध में झूठी शिकायत चरचा थाने में की है यह भी जानकारी मिली है कि उक्त छात्रावास अघिक्षिका बयान लेने सीएसपी स्वयं गई थी। छात्रावास अधीक्षक को निलंबित जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। सब कुछ हो गया। जिसके बाद छात्रावास अधिक्षिका द्वारा मुझे झूठे आरोप लगाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। और यही कारण पत्रकारो ने इस संबंध में निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकारो को भी सफाई देने का मौका प्रदान करने की बात कही।

वही पर पत्रकारो ने सीसीटीवी फुटेज से भी छेडछाड का आशंका जताते हुए उसे पुलिस को तत्काल अपने कब्जे में लेने की मांग की हैं।

error: Content is protected !!