Advertisement Carousel

45 लाख के सोने चांदी की चोरी, अब हुए 08 आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना बरामद

** मुख्य आरोपी कन्हैया साहू चोरी के कई वारदातों में था शामिल 
** कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोण्डागांव से विजय शर्मा की रिपोर्ट / बीते 5 माह पहले 45 लाख के सोने चांदी की चोरी केे मामले में कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें 08 आरोपी गिरफ्तार कर 10 किलो चांदी एवं लगभग 200 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया की सूचना प्राप्त हुआ कि चोरी के एक आरोपी को पुरानी बस्ती थाना पुलिस रायपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कोण्डागांव में हुए चोरी की सीसीटीवी फुटेज के आधार में मिलान किया गया एवं संदेह के आधार पर आरोपी क्रन्हैया साहू पिता हीरा सिंह साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बोरियाकला ब्राम्हण पारा अश्वनी किराना स्टोर्स के पास थाना मुजगहन जिला रायपुर का पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी कन्हैया साहू ने बताया कि लगभग 10-‘ 12 वर्षो से रायपुर बिलासपुर बलौदाबाजार महाराष्ट्र आदि जगहों  में जाकर चोरी किया था। जिसमे पकडा गया था ।

वर्ष 2018 में 22 – 23 अप्रैल के आसपास जगदलपुर में घर संसार दुकान के पास एक मकान में पीछे से प्रवेश कर चांदी का पायल एवं सोने के मंगलसूत्र, झूमका, अंगूठी, लाकेट और नगदी रकम 800/ रूपये चोरी किया था।

इसके बाद 6 – 7 मई 2018 के आसपास कोण्डागांव में सुन्दर ज्वेलर्स के दुकान में घर के पीछे से छत के उपर से अंदर घुसने की कोशिश किया किन्तु घर के अंदर नही घुस पाया तब वह बगल वाले दुकान मनोज ड्रेसेस के पीछे से लोहे का जाली को काटकर अंदर घुसा, घर के कुछ कमरांे में लोग सो रहे थे। उन कमरों का बाहर से कुण्डी लगा दिया एवं एक कमरा जिसमे कोई व्यक्ति नही था उस कमरे में रखे आलमारी को तोड कर आलमारी से अंगूठी, चैन एवं सोने चांदी का सामान चोरी किया और दुकान के गल्ले में से नगदी रकम 8000/ रूपये तथा एक जोडी जीन्स पैन्ट और टी शर्ट चोरी किया था।

इसके लगभग एक महीने बाद 4- 5 जून 2018 के रात्रि में कोण्डागांव बाजार के पास एक ज्वेलरी दुकान में चोरी करने पीछे से घुसा किन्तु उस दुकान में नही घुस पाया। तब दुकान के बगल मे एक घर का दरवाजा खुला हुआ दिखा। जहां एक बुढी औरत सो रही थी, उस घर में घुसकर सोने के अंगूठी चैन कंगन चांदी का पायल एवं अन्य सोने चांदी के जेवर एवं कुछ नगदी रकम चोरी किया था।

इसके बाद 8 – 9 जून 2018 के रात्री में फिर से कोण्डागांव आकर सुन्दर ज्वेलर्स के पीछे से छत पर चढकर दरवाजा का कुण्डी तोडकर अंदर घुसकर सोने के अंगूठी मंगलसूत्र बाली झुमका, कंगन, लाकेट चैन एवं अन्य छोटे छोटे सोने के समान लगभग 800 – 900 ग्राम तथा चांदी का पायल करधन आदि लगभग 4.5 किलो ग्राम तथा नगदी लगभग 3000 – 4000 रूपये चोरी किया।

लगभग 2 महीने बाद 23 – 24 अगस्त के रात्रि में कोण्डागांव स्थित शांति मेडिकल स्टोर के पास ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने हेतु घुस रहा था। किन्तु वहां पर एक महिला जाग गई और हल्ला कर दी और मै वहां से भाग गया। फिर उसके 1 दिन बाद वह केशकाल में एक मेडिकल स्टोर के साथ लगे ज्वेलरी दुकान मे घुसा किन्तु ज्वेलरी दुकान मे कोई सामान नही था, मेडिकल स्टोर से नगदी 7000/रूपये चोरी किया था उसके बाद उसी रात को एक बगल वाले घर में घुसकर गले का हार अंगूठी कड़ा बे्रसलेट नगदी रकम 11000/रूपये चोरी किया था । जिस रात सुन्दर ज्वेलर्स मे चोरी किया उसके सुबह चोरी करने के बाद पीछे के रास्ते से निकलकर बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार कर रहा था तभी एक मिनी ट्रक वाला वहां पर चाय पीने के लिए रूका जिसप पर वह बैठकर कांकेर तक गया था कांकेर से  बस मे बैठकर अपने घर तक गया था वह चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरो मे चांदी के जेवर लगभग 5 किलो तथा सोने के 300 ग्राम करीब जेवर माना कैम्प स्थित एक बंगाली के जेवर दुकान मे बेचा था। चोरी किये गये जेवरात में से चांदी के जेवर लगभग 7-8 किलो को अपने घर के उपर छिपाकर रखना तथा लगभग 5 किलो ग्राम चांदी तथा सोना बंगाली दादा को दिया था। शेष जेवरों में से सोने के जेवरो को मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कम्पनी मे अपने नाम पर लगभग सोना जमा कर लगभग 8 लाख रूपये लोन लिया था।

कन्हैया साहू अपने साथी – 

01. सूरज बघेल 

02. नोवल सहतोडे

03.  सुनील बंजारे

04. पुरूषोत्तम धीवर

05. पीयुष गुप्ता

06. जनक धीवर के नाम पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कम्पनी से लोन स्वीकार किया है।

error: Content is protected !!