कोरिया / छत्तीसगढ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम शुरू करनें की मांग की। प्रदर्शन में जिले के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए जो कि वर्ष 2004 के बाद शासकीय सेवा में शामिल हुए हैं। पेंशन से वंचित शासकीय सेवकों ने प्रदर्शन पश्चात अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर के माध्यम से राष्टपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा और पुरानी पेंशन स्कीम पुनःलागू करनें की मांग की।
इसके पूर्व पेंशन से वंचित शासकीय सेवक धरना स्थल प्रेमाबाग में उपस्थित हुए यहां से अनेक वक्ताओं ने पेंशन लागू करनें अपनी बाते रखी।
इस अवसर पर पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, प्रांतीय सह सचिव सरिता चौहान जिलाध्यक्ष बृजनारायण मिश्रा, पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगेष गुप्ता, कोषालय संघ के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा, लिपिक संघ के शैलेष खाखा, शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार, नवीन शिक्षाकर्मी संघ के राजेष पांडेय, ताहिर आजमी, चेतनारायण कष्यप, सुषील जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती चंपा जायसवाल,संचालक वीरन्द्र जायसवाल आदि अनेक वक्ताओं ने उद्बोधन के माध्यम से अपनी बात रखी और पुरानी पेंशन स्कीम फिर से लागू करनें की मांग की।
संघ ने एसडीएम के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2004 में तात्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा पुरानी पेंषन योजना बंद कर दी गई है जिसमें समस्त शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को नई पेंशन योजना/अंशदायी पेंशन योजना में रखा गया। जो कि पुरी तरह से बाजार आधारित एवं जोखिम पूर्ण है। तत्संबंध में 2 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ संयुक्त मोर्चा क तत्वाधान में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया । जिसमें विभिन्न विभागों एवं संगठनों के पेंशन विहिन शासकीय कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक में समस्त कर्मचारियों द्वारा 2004 को बंद हुई पुरानी पेंषन योजना को पुनःप्रदेश में लागू करनें की अपील सरकार से करनें का सहमति एवं एक स्वर में आवाज उठाई गई। जिसमें छत्तीसगढ के लगभग 4 लाख कर्मचारियों का भविष्य एवं बुढापे को सहारा मिल सके एवं किसी के उपर परजीवी न होकर सम्मान का जीवन जी सकें। संघ ने मांग किया है कि उपरोक्त स्थिति को देखते हुए वर्ष 2004 से बंद पुरानी पेंषन योजना को पुनःबहाली कर न्यू पेंशन योजना से प्रभावित पीड़ित कर्मचारियों को अनुगृहित करनें की मांग की है।
इस अवसर पर अषोक गुप्ता, रूपेश सिंह, विनायक मिश्रा, अनुराग सोनी, वीरेन्द्र पटेल, श्यामविहारी साहू, भगवानी राम ठाकुर, विल्सन किंडो, नितीन शर्मा, गंगाधर पांडेय, प्रभात वर्मा, शहजादा खान, जितेन्द्र पांडेय, शशिभूषण पांडेय, श्रीमती प्रमोदिनी तिग्गा, वंदना शर्मा, विष्वास भगत, संजय ठाकुर, संजय सूर्यवंषी, रूकमणी उलाड़ी, रामचंद्र, दीपिका चंद्रा, संजय कुमार खरे, अषोक पैकरा, पुष्पा जायसवाल, हीरालाल बैगा, डॉ परमेष्वर राजवाडे़, श्रीमती कमला राजवाड़े, श्रीमती कविता सोनवानी, कुमुदनी लकड़ा, शिवकुमार पाल, सितालो भगत, आलम साय, सुदीप चौबे, हीरालाल पुरी, बेचुलाल भारिया, सूर्योदय सिंह, संजय खरे, विनोद जायसवाल आदि अनेक पेंशन विहीन शासकीय कर्मचारी शामिल रहे।
