Advertisement Carousel

PDS के चांवल की अफरा तफरी के मामले में कलेक्टर की सख्त कार्यवाही, प्राचार्य सहित हास्टल अधीक्षक व अधीक्षीका निलंबित

राजनांदगांव / बीते दिवस नगर निगम सीमा के अंतर्गत् मोतीपुर रामनगर की एक किराना दुकान पवन किराना स्टोर्स से पीडीएस के चावल की बरामदी के बाद कलेक्टर  भीम सिंह पूरे मामले की जानकारी खाद्य अधिकारी सीमा आग्रवाल से ली और उसके बाद दोषीयों के विरुद्ध कडी कार्रवाई करते हुए एकलव्य आदिवासी आवासीय परिसर के हास्टल अधीक्षीका मनीषा मण्डावी छात्रों के हॉस्टल के अधीक्षक महेश जेठूराम सहित प्राचार्य हेमराज मण्डावी  को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

इसके अलावा कलेक्टर भीम सिंह ने ग्राम पार्रीकला की राशन दुकान के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दुकान को निलंबित करने की कार्यवाही भी की है।

पीडीएस के चांवल खरीदने के आरोप में पवन किराना स्टोर्स के प्रोपराइटर निर्भय साहू,उसके सहयोगी प्रयाग साहू के विरुद्ध अभियोजन की तैयारी की जा रही है।
खाद विभाग द्वारा कल की गई कार्रवाई के बाद में पूछे जाने पर प्रयाग ने  स्वयं को एकलव्य विद्यालय का कर्मचारी बताया था जबकि जांच में पता चला कि एकलव्य विद्यालय से इसका कोई सरोकार नहीं है। प्रयाग साहू की पहचान खाद्य विभाग द्वारा एक बाहरी व्यक्ति के रुप मे की गई है जो कल की अफरातफरी में एकलव्य विद्यालय के स्टाफ, राशन दुकान, किराना दुकान के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता था।

ज्ञात रहे कि कल बुधवार को खाद्य अधिकारी सीमा अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए मोतीपुर रामनगर स्थित पवन किराना स्टोर्स से 83 बोरों से 49-70 क्विंटल पीडीएस का चांवल बरामद किया था। पार्री की राशन दुकान से यह चांवल आदिवासी एकलव्या आवासीय विद्यालय के लिए निकला था लेकिन बीच मे गोलमाल कर दिया गया था।

error: Content is protected !!