Advertisement Carousel

29 जून को जोगी जी की “सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा

00 अमित जोगी ने आगंतुकों से मॉस्क पहन कर आने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का किया अनुरोध

रायपुर / छत्तीसगढ़ रत्न, जननायक, प्रथम मुख्यमँत्री स्व अजीत जोगी जी की आत्मा की शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा 29 जून को सिविल लाइन्स स्थित जोगी जी के निवास स्थान ‘अनुग्रह’ सागौन बंगला में आयोजित की गई है।

पूर्व विधायक अमित जोगी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी और कहा कि “मैं और मेरी माता श्रीमती रेणु जोगी सभी आगंतुकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया छत्तीसगढ़ सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोरोना से संबंधित जारी की गई गाइडलाइन्स का पूरी निष्ठा से पालन करें। मॉस्क अवश्य पहन कर आयें एवं प्रार्थना सभा में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।” छत्तीसगढ़ पर छायी कोरोना त्रासदी की इस घड़ी में हम सब मिलकर सरकार के हाथ मजबूत करें, स्वयं सुरक्षित रहें और अपने राज्य को सुरक्षित रखें, यही स्वर्गीय जोगी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

error: Content is protected !!