भाजपा मंडल पटना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संपर्क अभियान का हुआ शुभारंभ, PM का जनता के नाम का संदेश पत्रक वितरण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बैैैठक आहूत

कोरिया / सरकार की उपलब्धि पहुंचाने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता के नाम संदेश का पत्रक वितरण घर-घर पहुंचाने संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।

बैठक प्रभारी रवि शंकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धि को कार्यकर्ता आम जनता को बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 1 वर्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं उसे जन जन तक पहुंचायें ।

मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश को संबोधित किया गया पत्र एवं मोदी सरकार पार्ट टू के प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने की संपर्क कार्यक्रम को आज पटना मंडल में भी शुभारंभ किया गया है। कई ऐतिहासिक फैसले जैसे लंबी धारा 370 को समाप्त किया गया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों को नए केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तीन तलाक एक कुप्रथा से मुक्त करने का कानून बनाया गया। नागरिकता संशोधन अधिनियम बनाया गया।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से बैठक प्रभारी रवि शंकर शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, लक्ष्मण राजवाड़े, मधुसूदन साहू, बिनोद साहू, महामंत्री रामलखन यादव, श्रीराम राजवाड़े, रामाशंकर साहू, सतेन्द्र सोनी, गणेश यादव, बबीता ग्वाले,भरत देवांगन, लक्ष्मण साहू सहित बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!