Advertisement Carousel

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने फूंका

कांकेर / नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने फूंका है। ताजा मामला कांकेर के सिकरोड़ का है जहां पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 30 की संख्या में आने नक्सलियों ने सिकरोड़ के पुलुंज-साल्हेबाट में सड़क निर्माण कर रहे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों की ओर से लगाई गई आग में एक पोकलेन मशीन और एक ट्रक जलकर राख हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग गए। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान जंगलों में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्चिंग कर रहे हैं। फाइल तस्वीर

error: Content is protected !!