Advertisement Carousel

CG के इस गांव मे मिली धमकी, हमें बच्चा चाहिए, आतंकवादी बनाना है – वरना ?

जशपुर / जिले के सरहदी गांव में आतंकी सन्देश लिखी पर्चियां मिलने से अचानक सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में इतना भय व्याप्त है की उनकी नींद हराम हो गई है तो वहीं बच्चों को स्कूल से आने के बाद घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है।

” पर्ची में लिखा है कि हमें बच्चा चाहिए, आतंकवादी बनाना है, हमारी बात मान जाओ नही तो गाँव मे बारूद फट जाएगा और तुम लोग सब के सब खाक हो जाओगे और 5 लाख रूपये भी तैयार रखना “

दरअसल यह दहशत तपकरा थाना इलाके के अमडीहा गांव में फैला हुआ है। जहां की महुआ टोली बस्ती में नारायण साय और रेनू साय के घर के सामने अज्ञात लोगों ने एक – दो नही चार पर्चियां फेंकी है। जिसमें कुछ ऐसा लिखा हुआ था जिसे पढ़कर न केवल गाँव बल्कि पूरे आस – पास के इलाके में खौफ व सनसनी फैली हुई है। पर्ची मिलने के बाद डरे हुए लोगों ने थाने पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगायी है। सहमे हुए ग्रामीण इस पर्ची को कभी नक्सली पर्ची बता रहे हैं तो कभी कोई शरारती लोगों की करतूत।लेकिन दहशत इनकी आंखों से साफ झलक रहा है। 

आपको बता दे कि इस पर्चे में साफ – साफ लिखा है की…..
“जान जाने वाला प्रमाण पत्र, मरने के लिए तैयार हो जाओ, हमे आप लोगों का बच्चा चाहिए, हमे उनको बलपूर्वक आतंकवादी बनाना है। बस ये बात मान जाओ नही तो पूरी बस्ती को राख बना देंगे। चार दिन बाद बारूद फटने की घटना होगी और हम लोगों के खून से होली खेलेंगे। आज शांति से जा रहे हैं फिर मिलेंगे। लेकिन अगली बार अपना बच्चा ओर 5 लाख रुपये तैयार रखना। मजाक मत समझना।


इस मामले को एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने काफी गम्भीरता से लिया है और पुलिस बल गांव में तैनात कर मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। पुलिस इन पर्चियों को देखकर कह रही है कि यह नक्सलियों का संदेश नहीं है यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। पुलिस ग्रामीणों को दहशत से निकालने के लिए गांव में ही रात को कैम्प कर रही है और अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!