Advertisement Carousel

9 पुरूष और 3 महिला सहित 12 लोगों को 1 जमीन को 4 लोगों को बिक्री करने के आरोप में किया गिरफ्तार

कोरिया / मनेंद्रगढ़ पुलिस ने नौ पुरूष और तीन महिला सहित बारह लोगों को एक जमीन को चार लोगों को बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पटवारी की मिली भगत से जालसाजी करके इस कार्य को अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इन सभी बारह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

ये पूरा मामला मनेंद्रगढ़ शहर से लगे ग्राम पंचायत चौघड़ा का है। पुलिस ने बताया कि देवप्रिया एक्का की रिपोर्ट पर मामले की जांच की गई। सन दो हजार सत्रह में जमीन मालिक द्वारा उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति सन्तोष और फिर कैलाश और फिर सुरेश को बेची गई । दो सितंबर दो हजार उन्नीस को उपनिरीक्षक साकेत बंजारे के द्वारा जमीन संबंधी धोखाधड़ी कर बिक्री करने के कारण थाना मनेंद्रगढ़ में इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस तरह का कोरिया जिले में पहला मामला सामने आया है जिसमे पटवारी की भूमिका संदिग्ध है।

error: Content is protected !!