Advertisement Carousel

शासकीय संस्था में पूजा पर रोक आदेश निरस्त

राजनांदगांव /  मानपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी देवी देवताओं के पूजा अर्चना न करने वाला सरकारी आदेश निरस्त कर दिया गया है । मंडल संयोजक डिलेश्वर वर्मा को नोटिस जारी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने 2 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

बता दें कि 30 सितंबर को मानपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे के निर्देश में मंडल संयोजक डिलेश्वर वर्मा ने एक आदेश निकालते हुए आश्रम हॉस्टल कन्या छात्रावास को निर्देशित किया कि देवी देवताओं की पूजा अर्चना न करें इसे दंडनीय अपराध माना जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद राजनीति गरमा गई थी।

जिसके बाद अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस आदेश को निरस्त करते हुए ब्लॉक समन्वयक डिलेश्वर वर्मा को नोटिस जारी करते हुए 2 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

error: Content is protected !!