Advertisement Carousel

नगरीय प्रशासन में सेवानिवृत्त के बाद कार्यरत 13 संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं होगी समाप्त

रायपुर / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों और क्षेत्रीय कार्यालयों में संविदा नियुक्ति में कार्यरत सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा उपरांत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों जिनकी सेवाएं निकट भविष्य में समाप्त होने वाली हैं, उनकी सेवा अवधि में भी वृद्धि नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है।

error: Content is protected !!