रायपुर / पत्रकार से मारपीट के मामले में राजधानी के लगभग सैकड़ो पत्रकार एकात्म परिसर में धरने पर चले गए है और जमकर भाजपा विरोधी नारे बाजी की जा रही है।
उसके विपरीत मामले में पुलिस ने बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित दो और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मारपीट का एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर मौदहापारा थाना पहुंची है।

बता दें कि, मौहदापारा थाना के बाहर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं, जिसकी वजह से एहतियातन मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब हो कि बीजेपी की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ मारपीट भी की। इस दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एक महिला पत्रकार को धक्का देकर मीटिंग हॉल से बाहर निकलते नजर आए।