Advertisement Carousel

कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, परिवार के हर सदस्य पर FIR, चौकिदार चुप नहीं बैठने वाला, CG कि नई सरकार के बारे में कहा ?

पीएम ने कहा कि दो महीने पहले जब छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनी तो हमें भी उम्मीद थी कि ये कुछ नए तरीके से काम करेंगे. लेकिन सच्चाई ये है कि जो पहले बेहतर काम किये जा रहें थे, उन्हें भी ठप किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अभी से अपने भ्रष्टाचार को छुपाने में लगी है. दिल्ली से कांग्रेस को यही संस्कार मिलते हैं. उन्हें अब छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाना है. यहां से बक्से भर–भर के पैसे दिल्ली भेजने हैं.
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी सकार, गरीबों की और गरीबों के लिए है. इसके तहत ही गरीबों के लिए कई योजना लागू की गई है. देश के इतिहास में पहली बार कोई योजना बनी है. ऐसे लोग जिनकी मासिक आय 15 हाजार रुपये से कम है, उनको 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी. लोन प्रोसेस के लिए किसानों से लिए जाने वाले शुल्क को समाप्त कर दिया गया है. इसके लिए बैंकर्स एसोसिएशन को बधाई देता हूं. अब तक देश के छोटे किसानों को बिना गारेंटी के 1 लाख रुपये तक का कृषि कर्ज, अब नए निर्णय के तहत 1 लाख 60 हजार रुपये तक का कर्ज बिना गारेंटी के मिल सकेगा.
चौकिदार चुप नहीं बैठने वाला – पीएम मोदी ने कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर बिचौलियों का पेट भरने का काम कांग्रेस करती है. हर दस साल बाद कांग्रेस कर्जमाफी का खेल खेलती है, लेकिन इनकी कर्जमाफी का सच यही है कि बिचौलियों का फायदा होता है और किसान फिर से कर्ज के बोझ तले दब जाता है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के भविष्य के लिए कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं है, इसलिए मोदी को ही मुद्दा बना लिया है. इनकी असली राजनीति यही है कि खुद भ्रष्टाचार करें और दूसरों को भी करने दें, लेकिन चौकिदार चुप बैठने वाला नहीं है.
परिवार के हर सदस्य पर एफआईआर – पीएम नरेन्द्र मोदी ने रायगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक परिवार के लगभग हर सदस्य पर मामला दर्ज है. कोई जमानत तो कोई अग्रिम जमानत पर बाहर हैं. प्रदेश की नई सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाना है. यहां से पेटी भर भर कर कुछ भेजना है. जिनको पीढ़ियों से मलाई खाने की आदत लगी हो, वो चौकिदार के चाक चौबंद योजना कैसे पसंद करेंगे. वो ऐसी योजना लाएंगे, जिसमें तुम भी खाओ-मैं भी खाउं की नीति पर काम हो. उनकी रुचि इसी में है.
error: Content is protected !!