00 कोरिया कांग्रेस के कार्यक्रम में भगदड़ स नजारा, स्वागत के दौरान मंच में चढ़ो-चढ़ो की स्थिति
00 कोरिया में लड्डुओं से तौले गए मंत्री जयसिंह
कोरिया / छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास एवं वाणिज्य कर मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कोरिया पहुँचे। यहाँ इनके साथ मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल और भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों भी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक में शरीक हुए।
बता दे कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद कोरिया में लोकसभा की तैयारियों को लेकर यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास एवं वाणिज्य कर मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कोरिया के विधायक और संगठन के तमाम लोग कार्यक्रम में पहुँचे थे।

शायद यही वो वजह रही होगी कि इस कार्यक्रम में भगदड़ स नजारा देखने को उस वक्त मिला जब स्वागत के दौरान मंच पर कार्यकर्ताओ चढ़ो-चढ़ो की स्थिति कर दी। देखते ही देखते मंच और मंच के नीचे इतने लोग एकत्र हो गए कि पुलिस को उनको हटाने जद्दोजहद करनी पड़ी।
खैर जैसे – तैसे स्वागत के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा और क्रमशः सर्व प्रथम मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरों और फिर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मंच से उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा हेतु चार्ज किया।
कार्यक्रम में अंत मे कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जयसिंह अग्रवाल को लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान कोरिया कांग्रेस के कई दिग्गज संग-संग रहे।
जिसके उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कही की …
** कोरिया जिले के डीएमएफ में हुए कार्यो की जांच होगी। कोरिया में गड़बड़ी की जानकारी मिली है।
** जिले की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
** वर्षो से जमे अधिकारी हटाये जाएंगे।
** पुरानी सरकार की योजना को लेकर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है इस दौरान प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना को कहाँ फिजूलखर्ची योजना । जो योजना काम की नहीं है उस योजना को बंद किया जाएगा। रायगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना को बंद करने का कांग्रेस सरकार पर लगाया था आरोप
** ज्योत्सना महंत को लोकसभा लड़ाने की मांग पर बोले। कोरिया जिले से यह मांग आई है।
** 13 साल से जीवनदीप समिति नही बनने को लेकर कहा कि सभी समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत मंत्री जयसिंह अग्रवाल समीक्षा बैठक में शरीक हुए। जो महज 20 मिनट में ही खत्म हो गई। बता दे कि इस दौरान अधिकारियो से समय नही होने की वजह से परिचय तक नही हो पाया और काफी कम समय मे ही समीक्षा बैठक समाप्त हो गई। हालांकि अगली बार विस्तार से समीक्षा होगी यह बात मंत्री जी ने जरूर कहीं। बैठक में जनकपुर इलाके में हुए रेत के उत्खनन को लेकर मंत्री काफी सख्त दिखे और जिला पंजीयक को चेतावनी भी दी। साथ ही 5 डिसमिल की जमीन को लेकर शासन के निर्देश पर कोई काम नही होने पर नाराज हुए।

