अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा हेलमेट रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

कोरिया / 30 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न माध्यमों से बेहतर यातायात के प्रति लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। उसी क्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के जिला कोरिया के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा हेलमेट रैली निकालकर नगरवासियों एवं आमजन को हेलमेट के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया गया।

बता दे रैली प्रेमा बाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो एवं क्षेत्रों में भ्रमण कर छिंदडांड़ बाजार के पास समाप्त हुई।

गौरतलब है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जाता है, जिसका परिणाम है कि आज लोगों का भरोसा व विश्वास इस कंपनी पर बना हुआ है सीमेंट कंपनी द्वारा किए गए इस उल्लेखनीय पहल का नगरवासियों ने भी खूब प्रशंसा की।

उक्त अभियान के दौरान जिला मार्केटिंग अधिकारी सनद मिश्रा, तकनीकी सहायक सुभाष मिश्रा, मार्केटिंग सहायक प्रदीप सिंह के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट के जिले भर के व्यापारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!