Advertisement Carousel

स्व सहायता समूह की मेहनत का दिख रहा परिणाम – सीईओ तनुजा सलाम

00 जनपद पंचायत छुरिया के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

राजनांदगांव / जिला राजनांदगांव अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों मे चल रहे कार्यों के निरिक्षण दौरे में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम द्वारा जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायतों मैं गौठान, धान चबूतरा, नवीन पंचायत भवन, सामूहिक बाड़ी एवं चारागाह के कार्यों का निरीक्षण किया गया शासन की प्राथमिकता के विषय धान खरीदी इस वर्ष 1 दिसंबर 2020 से प्रारंभ की जा रही है धान खरीदी की तैयारियों में इस वर्ष जिला राजनांदगांव में प्रथम फेस में 388 धान चबूतरे एवं द्वितीय फेस में 80 कुल 468 धान चबूतरो की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें से कुल 424 धान चबूतरो का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं 44 धान के चबूतरो का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है जिसे आगामी तीन दिवस में पूर्ण किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है जिससे की धान खरीदी कर संग्रहित धान को खराब होने से, पानी, चुहो आदि से सुरक्षा हेतु उपयोग किया जा सकें

जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कल्लुटोला नवीन पंचयात भवन का निरक्षण, ग्राम पंचायत भोलापुर 3 नग धान चबूतरा फेज 2 निर्माण कार्य का निरक्षण, गोठान फेज 2 निर्माण कार्य का निरक्षण, ग्राम पंचायत खुर्सीपार नए ग्राम पंचायत भवन का निरक्षण, ग्राम पंचायत बादरटोला नग धान चबूतरा निर्माण कार्य का निरक्षण, ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह गोठान निरक्षण, स्व सहायता समूह वर्क शेड, बाड़ी निर्माण कार्य का निरक्षण किया गया जिसमें स्व सहायता समूह द्वारा बाड़ी योजना अंतर्गत प्राप्त हुई आय से दिवाली मनाने की जानकारी देकर स्वीकृति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आभार व्यक्त किया श्रीमती तनुजा सलाम ने कहा इस सामुदायिक बाड़ी में स्व सहायता समूह की महिलाओं की मेहनत का परिणाम दिख रहा है स्व सहायता समूह की महिलाओं को अन्य योजनाओं से भी हर संभव मदद दी जाएगी l

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम के साथ सहायक परियोजना अधिकारी प्रदीप सहारे जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक प्रधान एवं अन्य अधिकारी दौरे में उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!