रायपुर / एक महिला समेत नौ नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर, बीजापुर कलेक्टर और एसपी के समक्ष आज समर्पण किया। सभी नक्सलियों पर कुल 11 लाख का इनाम घोषित था।
समर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन लाख के दो, दो लाख के दो और एक लाख का इनामी नक्सली शामिल है। बस्तर आईजी के मुताबिक नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा से तंग आकर मुख्यधारा में लौटे हैं। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर पुलिस के खिलाफ मुठभेड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
