बिलासपुर / सिरगिट्टी पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। रेड में पुलिस ने दो दर्जन जुआरियों के पास से 2 लाख 55 हजार 510 रुपए नगद समेत 26 बाइक और 1 कार को जप्त किया है।
एसएसपी पारुल माथुर के चार्ज लेने के बाद जुए के फड़ पर पुलिस ने अब तक की सब से बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से थाने क्षेत्र से सटे ग्राम नगरौडी एवं हरदी सीमा पर बावन परियों की महफिल सजने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस जुआ के तार पल्ला उर्फ विरेन्द्र आटले तथा सोनू खटीक से जुड़े थे।पुलिस के द्वारा सादी वर्दी में मौके पर तस्दीक कर करवाया गया फिर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की गई। चारो तरफ से घेराबंदी कर 24 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से 2 लाख 55 हजार 510 रुपए नगद समेत 26 बाइक और 1 कार मिली है सभी के खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
