रायपुर / जिस गाने ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ ने देश में सुर्खियां बटोरीं, उसका ट्रेलर सोमवार को यूट्यूब पर लॉन्च हो गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिदारो जल्द ही बादशाह के साथ उनके एलबम में दिखेगा।रैप सिंगर बादशाह के साथ शूट किए गए ट्रेलर को 20 घंटे में ही 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 20 सेकेंड का ट्रेलर देखने के बाद अब सॉन्ग रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बादशाह ने 11 अगस्त को सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी अपने फैन्स को दी है।

कई सितारों ने भी इस गाने पर लिपसिंग कर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। पिछले दिनों बादशाह ने सहदेव को दिल्ली बुलाकर एलबम शूट करवाया था। इसके बाद 3 दिन पहले उन्होंने अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया अकाउंट में ‘बचपन का प्यार’ गाने का पोस्टर शेयर किया। यूट्यूब पर वीडियो एलबम के ट्रेलर की शुरुआत में पहले सहदेव बचपन का प्यार की लिपसिंग करता हुआ दिख रहा है, फिर बादशाह सहित अन्य सिंगर भी नजर आ रहे हैं।

कॉल के माध्यम से बदशाह ने सहदेव से संपर्क किया और इसे फौरन दिल्ली बुला लिया था। बादशाह ने सहदेव के साथ “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” गाना की लगभग 6 घंटे तक शूटिंग की। सहदेव को टी-शर्ट भी दिया गया। सहदेव ने बताया कि शूटिंग से पहले बदशाह ने मुझे हिप-हॉप लुक देने के लिए मेरे स्टाइलिस्ट बाल भी कटवाए थे। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि अब बदशाह के साथ मेरा गाना आएगा।
पिछले कुछ दिनों से देश भर में सहदेव के लगातार फैन्स बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए बादशाह ने अब सहदेव का सोशल मीडिया पर ऑफिशियली अकाउंट बनवाया है। सहदेव को बादशाह से मिलाने लेकर गए सुकमा के युवक पिंटू मानिकपुरी ने इसकी जानकारी दैनिक भास्कर को दी है। अब सहदेव जो भी वीडियो बनाएगा उसे इसी सोशल मीडिया अकाउंट पर डालेगा।
