कोरिया / दशहरा पर जहां एक ओर पूरे देश मे बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इसी जीत का जश्न अश्लीलता के साथ मनाया गया। दरअसल यहां फूहड़ गानों पर अश्लील डांस हुवा तो वहीं बालाओं पर रसूखदारों ने जमकर लाखों रुपये भी उड़ाए।
दरोगा जी आई लव यू , जी हां यह उस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बजाए गए गाने के बोल हैं जो नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर आयोजित किया गया था। यह पूरा आयोजन कोरिया जिले के जमगहना इलाके में हुवा। जहां देर रात से लेकर भोर तक जम कर फूहड़ता परोसी गई। लगातार एक के बाद एक गीतों से जैसे —–
@ जड़ल जवानियाँ तो ए राजा,
@ ए मुखिया जी,
@ दरोगा जी चोरी हो गई,
@ क्या तुम्हें पता है ए गुलशन,
@ अपनी तो जैसे तैसे,
@ मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे, कागज समझ के जला तो न दोगे,

इस कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम मंत्री भी शरीख हुवे थे साथ ही उनके सुपुत्र भी शामिल हुवे। मंत्री जी के आने के पहले से कार्यक्रम फूहड़ था लेकिन मंत्री जी के आते ही सब सांस्कृतिक हो गए और कार्यक्रम में औपचारिकता निभाने व रावण दहन के बाद मंत्री जी जैसे ही रवाना हुवे फिर से कार्यक्रम अपने सबाब पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि मंत्री जी के सुपुत्र कार्यक्रम के अंतिम दौर तक में डटे रहे।

कार्यक्रम जहां एक ओर अश्लीलता की चरम पर था तो वहीं रसूखदारों का मन भी ठुमको पर मचलने लगा फिर क्या था जम कर हजारो – लाखों रुपये भी उड़ाए गए।
बहरहाल पूरे आयोजन के दौरान जम कर संस्कृति और त्योहारो का मखौल उड़ाया जाता रहा पर ना तो प्रशासनिक अमले ने इसे रोकने का प्रयास किया और ना ही उस पुलिस ने जिन्हें कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। मामले में भोर तक पुलिस का काफी बल तैनात भी रहा पर शायद इसलिए कि बार बालाओं की तरह नाच रही लड़कियों के ऊपर आसानी से पैसा उड़ाया जा सके।
इस लिंक पर जाकर पुरा वीडियो देखें….
