Advertisement Carousel

हज यात्रा से लौटे हाजियों का धूमधाम से हुआ स्वागत

कोरिया जिला के चरचा कॉलरी में हज यात्रा से लौटे हाजियों का बड़ी संख्या में धूमधाम से स्वागत किया गया। बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन से हज यात्रियों के स्वागत में लोग बड़ी संख्या पहुंचे। इस वर्ष चरचा से कुल 5 लोग हज से सफर पर गए हुए थे। पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश से कोई भी हज के सफर पर नहीं जा सका था। इस बार कोरोना का असर कम होने पर सरकार ने हज यात्रा को स्वीकृति दी थी। जहां चरचा कॉलरी से भी लोग हज के लिये रवाना हुए थे।

हाजियों के चरचा पहुंचने पर उनका खैर मक़दम किया जा रहा है। हज करके लौटे नौशाद आलम, ……सहित अन्य हाजियों का बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन से चरचा जामा मस्जिद तक स्वागत किया गया। सभी हज यात्रियों को उनके घर तक लोग छोड़ने पहुंचे और उनसे गले मिले।

बता दें सभी हज यात्री करीब 40 दिन के हज यात्रा के दौरान मक्का व मदीना में स्थित रुबातों में ठहरते थे। जिसके बाद अब अपने वतन वापस लौटे हैं।

error: Content is protected !!