00 सुबह से हज़ारों श्रद्धालुओं के बीच शिवालयों पर किया जलाभिषेक..
चिरमिरी। सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिरमिरी के विभिन्न पूजा स्थलो व मंदिरों में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने पुजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध धरोहर व ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में विधायक ने हजारों श्रद्धालुओं के बीच शिवालयों पर भगवान शिव शंकर का पूजा कर जलाभिषेक किया।
सर्वप्रथम विधायक डॉ.विनय ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में पुजारी कलपतरु बाबा के छायाप्रति पर दीप प्रवल्लित कर आशीर्वाद लेकर पूजा प्रारंभ किया। जिसके बाद हल्दीबाड़ी हिरागिर स्थित पहाड़ मंदिर में दर्शन के पश्चात मुख्यमार्ग पर स्थित शिव मंदिर में शिव शंकर का जलाभिषेक किया। जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल व भोलेनाथ के भजन गूँजते रहे। हर-हर महादेव के जयकारों से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस दौरान विधायक डॉ.विनय ने क्षेत्र में शुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हर धर्म का मूल मंत्र मानवता की सेवा है। हर मनुष्य लोभ, ईर्ष्या त्याग कर समर्पण भाव से अपना कार्य करें। पीड़ित मानव की सेवा के लिए तैयार रहें तो समाज में आसानी से भाईचारे और खुशहाली आयेगी। उन्होंने कहा कि इस जगन्नाथ मंदिर में ऐतिहासिक महाशिवरात्रि पर्व के मेले को नागरिकों के सहयोग व जगन्नाथ सेवा समिति से सम्पन्न होता है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, योगेश साहू, दीपक साहू, अरुण विश्वकर्मा, चन्द्रभान बर्मन, चितर्षन नाहक मौजूद रहे।
