Advertisement Carousel

महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तो निश्चित ही आर्थिक आजादी के साथ समानता की भावना भी पनपेगी – विधायक डॉ विनय

कोरिया चिरमिरी / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को डोमनहिल के आंगनबाड़ी केंद्र में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, रामप्यारे चौहान के आतिथ्य में माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रवल्लित व माल्यार्पण कर किया गया।

गौरतलब है कि महिला दिवस की शुरुआत सन 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क से हुई थी। इस दौरान विधायक डॉ. विनय ने कहा कि महिलाओं के समानाधिकार को बढ़ावा और सुरक्षा देने के लिए पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रसंशा स्नेह प्रकट करने के उद्देश्य से शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। शिक्षा पाकर यदि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तो निश्चित ही आर्थिक आजादी के साथ-साथ समानता की भावना भी पनपेगी।

अगली कड़ी में ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा की महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तभी बढ़ेगी जब वे अपने अधिकारों की परिपालन पूर्णरूप से कर संकेंगी।

शिवांश जैन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की हर उस नारी को सलाम किया जो अपनी कड़ी मेहनत व लगन से समाजहित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजक रहने की आवश्यकता है।

इस दौरान प्रेम शंकर सोनी, राजेश, बच्ची, दिनेश दुबे, दीपक साहू, अजय बघेल, गोलु सिद्धिकी, संभु ओझा, पार्षद शांति, रजनी प्रजापति, पुजा मेश्राम, नीरा सोनी मौजूद रही।

error: Content is protected !!