Advertisement Carousel

प्राकृतिक आपदा से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए विधायक डॉ. विनय ने कोरिया कलेक्टर को दिए निर्देश

कोरिया चिरमिरी। बीते दो दिनों से कोरिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश और ओला वृष्टि से क्षेत्र के किसानों को हो रहे नुकसान को गंभीरता से लेते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कोरिया कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उन्हें प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने का निर्देश दिया है। 

ज्ञात हो कि खंडगवा में ओले गिरने से 200 हेक्टेयर किसानों के गेहू का फसल नुकसान हुआ है। इसी प्रकार मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी सहित अन्य क्षेत्रों में लोगो की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

उपरोक्त मामले में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कलेक्टर कोरिया भोसकर विलास संदिपान को तत्काल निर्देश दिया कि उक्त उक्त प्राकृतिक आपदा को संज्ञान में लेते हुए आंकलन कर प्रभावित किसानों को राहत पहुचाये।

error: Content is protected !!