Advertisement Carousel

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

कोंडगांव / छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में शुक्रवार की रात एक एसयूवी के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन महिलाओं और दो लड़कियों सहित 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो दहिकोंदल गांव आसपास के हैं और कोंडागांव के किसी गांव में कार्यक्रम में आए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे, इसी दौरान कोंडागांव से पहले ही ट्रक से बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोंडगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत दूधगांव गांव के निकट रायपुर-जगदलपुर राजमार्ग पर रात करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गए ट्र्रक चालक का पता लगाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे, हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

error: Content is protected !!