रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने होली के अवसर पर सभी मतदाताओं से लोकसभा निर्वाचन में मतदान जरूर करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह अनेक रंगों से सराबोर होकर होली में हम सभी एक जैसे हो जाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के त्यौहार को भी हम सब मिलकर सफल बनाएं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए मतदाताओं से अपील की है कि मतदान कर अपनी उंगली में देश के महापर्व का एक अमिट रंग भी अवश्य लगवाएं।