
रायपुर / कांग्रेस की कोरबा सीट से इंतजार था कि आखिर किस से लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। यह इंतजार अब खत्म हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत अब कोरबा से कांग्रेस का चेहरा बनेंगे। इसके अलावा दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर को टिकट दी गई है। कुछ देर पहले ही जारी की गई कांग्रेस की लिस्ट में गोवा और दमन दिउ के उम्मीदवारों के भी नाम शामिल किए गए हैं।
