कोरिया / कोरबा लोकसभा टिकट की घोषणा के बाद कोरिया बीजेपी में बगावत खुल कर सामने आने लगी है।
कोरबा लोकसभा सीट मे टिकट नही मिलने से नाराज बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का अपमान हुए है। कोरिया और कोरबा के संगठन के कार्यकताओ का समर्थन मिल रहा था। पार्टी के हारे हुए जनप्रतिनिधिओ का विरोध था कि मुझे टिकट ना मिले। पार्टी से विरोध में बोले आने वाला समय बतायेगा क्या करूँगा। कांग्रेस में जाने की बात पर बोले आने वाला समय बतायेगा लेकिन अब बीजेपी पार्टी में काम करने वालो का कोई सम्मान नही रह गया। अब आने वाले समय मे विचार करना पड़ेगा।
इसके साथ ही कटघोरा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व श्रम मंत्री के बयान पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने सख्त बयान दिया, उनका कहना है विभाग का एक जिम्मेदार मंत्री जो कल तक एक झोपडी में रहते थे, 10 सांल संसदीय सचिव, मंत्री रहते हुए तीन तीन बंगले बनाये, बैकुण्ठपुर, रायपुर में, वो ऐसा बयान दे कि दलाली खाने से सरकार चली गयी ये दुर्भाग्यपूर्ण है और वह विधायक मंत्री रहते कितना क्या कर सकते मुझे अच्छे से पता है, मैं भी विधायक रह चुका हूं, इसलिए ना सरकार किसी कार्यकर्ता के कारण गयी है ना ही किसी दलाली के कारण गयी है सरकार ऐसे मंत्रियों के विवादित बयानों के कारण गयी है।
