00 लगातार सरकार के कर्ज लेने वाले सवाल पर दिया जवाब…
कोरिया / लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुचे प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि भाजपा का जो पाप है उनको धोने के लिए ये कर्ज लेना पड़ रहा है उसका ब्याज देने के कर्ज लेना पड़ रहा है ये बात सही है।
बता दे कि प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी से हमनें सवाल किया था कि क्या कारण है कि सरकार को लगातार कर्ज क्यों लेने पड़ रहे, कही घोषणा पत्र को पूरे करने के लिए तो नही सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। तब उन्होंने जवाब में कहा कि….
ये गलत बात है 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी थी उस समय प्रदेश कर्जे में नही था, लगभग 4 सौ करोड़ था और उसके बाद आज लगभग 50 हजार करोड़ से ऊपर का कर्जा भाजपा की सरकार ने लिया। उनको इसकी चिंता करनी चाहिए कि इतना कर्जा लेनी की जरूरत क्यों पड़ी। कहाँ उन पैसों को बर्बाद किए। आज भाजपा का जो पाप है उनको धोने के लिए ये कर्ज लेना पड़ रहा है उसका ब्याज देने के कर्ज लेना पड़ रहा है ये बात सही है और जो कर्जा माफ हुए है वो हमारी सरकार वचनबद्ध थी इसलिए हमने किसानों का कर्ज माफ किया है कोई पैसों का बर्बादी नही किया है।
